डॉक्टर - नज़्म

असना बद्रअसना बद्र26 Jan 1971

1 min read · 12.5K reads

अगरचे हैं अपनी जगह सारे काम

मगर डॉक्टर का है अपना मक़ाम

ज़रा दर्द में मुब्तला हों अगर

पुकारे हैं सब डॉक्टर डॉक्टर

कहीं पर अगर हो बुरा हादिसा

तो फिर काम आता है ये नाख़ुदा

कहीं ऑपरेशन कहीं सर्जरी

भला किस से होगी ये चारागरी

बदन का हर इक ज़ख़्म भरने को हैं

मसीहा ही ये काम करने को हैं

मगर काम ये ज़िम्मेदारी का है

और एहसास ईमान-दारी का है

है इस काम में यूँ तो मेहनत बड़ी

ख़ुदा इन को देता है इज़्ज़त बड़ी

बड़े हो के सोचा है मैं ने यही

कि मैं डॉक्टर ही बनूँगी कभी

ग़रीबों से मैं फ़ीस लूँगी नहीं

कभी ये गुनाह मैं करूँगी नहीं

मिरी ये दुआ सुन ले मेरे ख़ुदा

मुझे ऐसी ख़िदमत के लाएक़ बना

असना बद्र
About the poet

असना बद्र

जन्म : 26 Jan 1971 | बरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like