बचपन - नज़्म

असना बद्रअसना बद्र26 Jan 1971

1 min read · 12.4K reads

अम्मी कहतीं खेल न खेलो घर के काम में हाथ बटाओ

अब्बू कहते पढ़ने बैठो टी-वी में मत वक़्त गँवाओ

अम्मी कहतीं बर्गर छोड़ो घर की सब्ज़ी रोटी खाओ

अब्बू कहते अपने दर्जे में कम अज़ कम अव्वल आओ

अम्मी कहतीं बारिश में मत भीगो ख़ुद को ख़ूब बचाओ

अब्बू कहते दूध पियो और बुक ले कर बिस्तर पर जाओ

प्यारे बचपन जाओ यहाँ पर दाल नहीं गलने वाली

उन दोनों के आगे मेरी एक नहीं चलने वाली

असना बद्र
About the poet

असना बद्र

जन्म : 26 Jan 1971 | बरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like