अच्छी नज़्म की ख़्वाहिश - नज़्म

असना बद्रअसना बद्र26 Jan 1971

1 min read · 12.4K reads

अच्छी नज़्म की ख़्वाहिश बिल्कुल बारिश जैसी होती है

घन घन बादल गरजे बरसे धूप भले चमकीली हो

अच्छी नज़्म की ख़्वाहिश बिल्कुल आँसू जैसी होती है

गर्म गर्म आरिज़ पर बिखरे चाहे शब बर्फ़ीली हो

अच्छी नज़्म की ख़्वाहिश बिल्कुल बचपन जैसी होती है

छोटे छोटे बर्तन हों गुड़िया हो और सहेली हो

अच्छी नज़्म की ख़्वाहिश बिल्कुल उलझन जैसी होती है

जैसे ख़ुद में राज़ छुपा हो जैसे कोई पहेली हो

अच्छी नज़्म की ख़्वाहिश एक सफ़र के जैसी होती है

रेल में मेरी माँ हो और दोनों की आस बरेली हो

कोई नज़्म न कहना जब तक तुम पर ये सब ना उतरे

नज़्म का कोई अपना रुत्बा अपना मंसब ना उतरे

असना बद्र
About the poet

असना बद्र

जन्म : 26 Jan 1971 | बरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे