कोशिश है गर उस की कि परेशान करेगा - असलम इमादी

Aslam Imadiअसलम इमादी

3 min read · 12.4K reads

कोशिश है गर उस की कि परेशान करेगा
वो दुश्मन-ए-जाँ दर्द को आसान करेगा

हम उस को जवाबों से पशीमान करेंगे
वो हम को सवालों से पशीमान करेगा

पहलू-तिही करते हुए दुज़-दीदा जो देखे
चेहरे के तअस्सुर से वो हैरान करेगा

तू छुप के ही आए कि बरफ़्गंदा-नक़ाब आए
दिल की यही आदत है कि नुक़सान करेगा

क़ज़्ज़ाकों की बस्ती में रहा करते हैं हम सब
हर घर को कोई दूसरा वीरान करेगा

हर टीस से उभरेगी तिरी याद की ख़ुशबू
हर ज़ख़्म मिरे शौक़ पे एहसान करेगा

‘असलम’ ये सुना है कि मिरा शहर-ए-वफ़ा भी
तख़रीब को शर्मिदा-ए-ईक़ान करेगा
Aslam Imadi
About the poet

Aslam Imadi असलम इमादी

असलम इमादी 1948 ग़ज़लें कोई इशारा कोई इस्तिआरा क्यूँकर हो / असलम इमादी कोशिश है गर उस की कि परेशान करेगा / असलम इमादी तमाम खेल तमाशों के दरमियान वही / असलम इमादी वहाँ हर इक इसी नश्शा-ए-अना में है / असलम इमादी वो शब-ए-ग़म जो कम अँधेरी थी / असलम इमादी श्रेणियाँ…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like