वहाँ हर इक इसी नश्शा-ए-अना में है - असलम इमादी

Aslam Imadiअसलम इमादी

3 min read · 12.4K reads

वहाँ हर इक इसी नश्शा-ए-अना में है
कि ख़ाक-ए-रहगुज़र-ए-यार भी हवा में है

अलिफ़ से नाम तिरा तेरे नाम से मैं अलिफ़
इलाही मेरा हर इक दर्द इस दुआ में है

वही कसीली सी लज़्ज़त वही सियाह मज़ा
जो सिर्फ़ होश में था हर्फ़-ए-ना-रवा में है

वो कोई था जो अभी उठ के दरमियाँ से गया
हिसाब कीजे तो हर एक अपनी जा में है

नमी उतर गई धरती में तह-ब-तह ‘असलम’
बहार-ए-अश्क नई रूत की इब्तिदा में है
Aslam Imadi
About the poet

Aslam Imadi असलम इमादी

असलम इमादी 1948 ग़ज़लें कोई इशारा कोई इस्तिआरा क्यूँकर हो / असलम इमादी कोशिश है गर उस की कि परेशान करेगा / असलम इमादी तमाम खेल तमाशों के दरमियान वही / असलम इमादी वहाँ हर इक इसी नश्शा-ए-अना में है / असलम इमादी वो शब-ए-ग़म जो कम अँधेरी थी / असलम इमादी श्रेणियाँ…

View profile & all 5 Poems / Stories