वो शब-ए-ग़म जो कम अँधेरी थी - असलम इमादी

Aslam Imadiअसलम इमादी

4 min read · 12.4K reads

वो शब-ए-ग़म जो कम अँधेरी थी
वो भी मेरी अना की सुबकी थी

ग़म मिरी ज़िंदगी में टूट गिरा
वर्ना ये शोर-दार नद्दी थी

दिन भी शब-रंग बन गए अपने
पहले सूरज से आँख मिलती थी

क्या मक़ालात-ए-आशिक़ी पढ़ते
बज़्म में हम ने आह खींची थी

जल रहे थे हरे भरे जंगल
ऐसी बे-वक़्त आग फैली थी

मैं खड़ा था उखड़ते पत्थर पर
वो उसी तरह शांत लगती थी

इस लिए बे-कराँ में जा पहुँचे
दूर तक रहगुज़र अँधेरी थी

इस लिए शहर में रहे बेताब
ताब-कारी हवा में फैली थी

चंद रोज़ और मुंतज़िर रहते
वैसे मिल कर भी जान देनी थी

शब-ए-रंज-ओ-महन का ज़िक्र न कर
उस की हर इक घड़ी नशीली थी

हम भी ‘असलम’ इसी गुमान में हैं
हम ने भी कोई ज़िंदगी जी थी
Aslam Imadi
About the poet

Aslam Imadi असलम इमादी

असलम इमादी 1948 ग़ज़लें कोई इशारा कोई इस्तिआरा क्यूँकर हो / असलम इमादी कोशिश है गर उस की कि परेशान करेगा / असलम इमादी तमाम खेल तमाशों के दरमियान वही / असलम इमादी वहाँ हर इक इसी नश्शा-ए-अना में है / असलम इमादी वो शब-ए-ग़म जो कम अँधेरी थी / असलम इमादी श्रेणियाँ…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like