है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होता - अशहर हाशमी

Azhar Hashmiअशहर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होता
मगर किसी का इरादा ख़ता नहीं होता

जहाँ बिसात पे घिर जाए शाह नर्ग़े में
वहाँ कभी भी पियादा ख़ता नहीं होता

वो दुश्मनों में अगर हो तो बच भी जाऊँ मैं
उसी का वार मबादा ख़ता नहीं होता

जो सर बचे भी तो दस्तार बच नहीं सकती
निशाना उस का ज़ियादा ख़ता नहीं होता

किसी की गर्द-ए-सफ़र बैठते भी देखेंगे
हमारी नज़रों से जादा ख़ता नहीं होता

हैं तजरबे मिरे एहसानमंद लफ़्ज़ों के
हो शक्ल या कि लबादा ख़ता नहीं होता
Azhar Hashmi
About the poet

Azhar Hashmi अशहर हाशमी

प्रो अज़हर हाशमी जाने माने कवि लेखक, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं । आप गरीब अनाथ एवं असहाय बच्चों के मसीहा है । अपने राष्ट्रीय स्तर की व्याख्यान मालाओं में कई समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए हैं । आपको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । आपकी विशिष्ट रच…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Azhar Hashmi

  1. अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार पर - अशहर हाशमी

    अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार परनाम उस के इक अलामत में लिखा दीवार पर

    12.4K reads
  2. इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भी - अशहर हाशमी

    इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भीलेकिन मिरा आज़ार यहाँ भी है वहाँ भी

    12.4K reads
  3. क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही है - अशहर हाशमी

    क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही हैजिस शहर में सज्दों की ही पहचान रही है

    12.4K reads
  4. बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नाम - अशहर हाशमी

    बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नामहर तरफ़ पानी की इक चलती हुई दीवार थी

    12.4K reads
  5. शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठा - अशहर हाशमी

    शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठाशहर जैसे कि कोई अपने ही मलबे से उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like