अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार पर - अशहर हाशमी

Azhar Hashmiअशहर हाशमी

4 min read · 12.4K reads

अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार पर
नाम उस के इक अलामत में लिखा दीवार पर

राएगाँ जाती हुई उम्र-ए-रवाँ की इक झलक
ताज़ियाना है क़नाअत-आश्ना किरदार पर

दुश्मनों के दरमियाँ मेरा मुहाफ़िज़ है क़लम
मैं ने हर तल्वार रोकी है इसी तल्वार पर

दिन हो जैसा भी गुज़र जाता है अपने तौर से
रात होती है मगर भारी तिरे बीमार पर

सुस्त-गामी ले के मंज़िल तक चली आई मुझे
तेज़-रौ अहबाब हैराँ हैं मिरी रफ़्तार पर

शब के सन्नाटे ही में करता है सच्ची गुफ़्तुगू
शहर अपना दुख सुनाता है दर ओ दीवार पर

ज़िंदगी करना वो मुश्किल फ़न है ‘अशहर’ हाशमी
जैसे कि चलना पड़े बिजली के नंगे तार पर
Azhar Hashmi
About the poet

Azhar Hashmi अशहर हाशमी

प्रो अज़हर हाशमी जाने माने कवि लेखक, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं । आप गरीब अनाथ एवं असहाय बच्चों के मसीहा है । अपने राष्ट्रीय स्तर की व्याख्यान मालाओं में कई समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए हैं । आपको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । आपकी विशिष्ट रच…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Azhar Hashmi

  1. है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होता - अशहर हाशमी

    है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होतामगर किसी का इरादा ख़ता नहीं होता

    12.4K reads
  2. इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भी - अशहर हाशमी

    इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भीलेकिन मिरा आज़ार यहाँ भी है वहाँ भी

    12.4K reads
  3. क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही है - अशहर हाशमी

    क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही हैजिस शहर में सज्दों की ही पहचान रही है

    12.4K reads
  4. बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नाम - अशहर हाशमी

    बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नामहर तरफ़ पानी की इक चलती हुई दीवार थी

    12.4K reads
  5. शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठा - अशहर हाशमी

    शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठाशहर जैसे कि कोई अपने ही मलबे से उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी