इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भी - अशहर हाशमी

Azhar Hashmiअशहर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भी
लेकिन मिरा आज़ार यहाँ भी है वहाँ भी

रौशन मिरे अंदर के अंधेरों में बराबर
इक आतिश-ए-पिंदार यहाँ भी है वहाँ भी

अहबाब मिरे एक ही जैसे हैं जहाँ हैं
इक जज़्बा-ए-ईसार यहाँ भी है वहाँ भी

इक सुब्ह तिरे साथ कई मील चले थे
उस सुब्ह का असरार यहाँ भी है वहाँ भी

गर साथ अज़ीज़ो न मयस्सर हो तुम्हारा
जीना मिरा बेकार यहाँ भी है वहाँ भी

है जिस की रवानी से लहू गर्म हमारा
वो चश्मा-ए-बेदार यहाँ भी है वहाँ भी

आँखों से मिरे दिल में समाया है जो ‘अशहर’
उस शोख़ की सरकार यहाँ भी है वहाँ भी
Azhar Hashmi
About the poet

Azhar Hashmi अशहर हाशमी

प्रो अज़हर हाशमी जाने माने कवि लेखक, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं । आप गरीब अनाथ एवं असहाय बच्चों के मसीहा है । अपने राष्ट्रीय स्तर की व्याख्यान मालाओं में कई समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए हैं । आपको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । आपकी विशिष्ट रच…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Azhar Hashmi

  1. अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार पर - अशहर हाशमी

    अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार परनाम उस के इक अलामत में लिखा दीवार पर

    12.4K reads
  2. है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होता - अशहर हाशमी

    है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होतामगर किसी का इरादा ख़ता नहीं होता

    12.4K reads
  3. क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही है - अशहर हाशमी

    क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही हैजिस शहर में सज्दों की ही पहचान रही है

    12.4K reads
  4. बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नाम - अशहर हाशमी

    बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नामहर तरफ़ पानी की इक चलती हुई दीवार थी

    12.4K reads
  5. शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठा - अशहर हाशमी

    शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठाशहर जैसे कि कोई अपने ही मलबे से उठा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like