शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठा - अशहर हाशमी

Azhar Hashmiअशहर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

शोर कैसा है मिरे दिल के ख़राबे से उठा
शहर जैसे कि कोई अपने ही मलबे से उठा

या उठा दश्त में दीवाने से बार-ए-फ़ुर्क़त
या तिरे शहर में इक चाहने वाले से उठा

या मिरी ख़ाक को मिल जाने दे इस मिट्टी में
या मुझे ख़ून की ललकार पे कूचे से उठा

तू मिरे पास नहीं होता ये सच है लेकिन
तिरी आवाज़ पर हर सुब्ह में सोते से उठा

चाक पे रक्खा है तो लम्स भी दे हाथोंका
मेरी पहचान तअत्तुल के अंधेरे से उठा

दिल कि है ख़ून का इक क़तरा मगर दुनिया में
जब उठा हश्र इस एक इलाक़े से उठा

ये उजालों की इनायत है कि बंदा-ए-‘अशहर’
अपने साए पे गिरा अपने ही साए से उठा
Azhar Hashmi
About the poet

Azhar Hashmi अशहर हाशमी

प्रो अज़हर हाशमी जाने माने कवि लेखक, विचारक एवं शिक्षाविद् हैं । आप गरीब अनाथ एवं असहाय बच्चों के मसीहा है । अपने राष्ट्रीय स्तर की व्याख्यान मालाओं में कई समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए हैं । आपको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । आपकी विशिष्ट रच…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Azhar Hashmi

  1. अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार पर - अशहर हाशमी

    अजनबियत थी मगर ख़ामोश इस्तिफ़्सार परनाम उस के इक अलामत में लिखा दीवार पर

    12.4K reads
  2. है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होता - अशहर हाशमी

    है कौन जिस से कि वादा ख़ता नहीं होतामगर किसी का इरादा ख़ता नहीं होता

    12.4K reads
  3. इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भी - अशहर हाशमी

    इक शहर ज़िया-बार यहाँ भी है वहाँ भीलेकिन मिरा आज़ार यहाँ भी है वहाँ भी

    12.4K reads
  4. क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही है - अशहर हाशमी

    क्या क़द्र-ए-अना होगी जबीं जान रही हैजिस शहर में सज्दों की ही पहचान रही है

    12.4K reads
  5. बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नाम - अशहर हाशमी

    बादलों की चिट्ठियाँ क्या आईं दरियाओं के नामहर तरफ़ पानी की इक चलती हुई दीवार थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like