जब से दिल शैदा हुआ है उस बुत-ए-बे-पीर का
बादशाह मैं बन गया हूँ रंज की जागीर का
देख कर तस्वीर अपनी बन गए तस्वीर वो
ख़ूब झगड़ा होगा अब तस्वीर से तस्वीर का
है सर-ए-बालीं मसीहा और मलक-उल-मौत भी
अब तक़ाज़ा देखना तदबीर से तक़दीर का
ख़ाक-ए-पा-ए-दिलरुबा लाना तबीबो ढूँड कर
काम मिट्टी से लिया जाता है अब इक्सीर का
किस को ढूँडूँ कौन ऐ 'असग़र' पढ़े तहरीर को
कुछ पढ़ा जाता नहीं लिक्खा मेरी तक़दीर का








