हरगिज़ बुतों के दिल में ख़ौफ़-ए-ख़ुदा नहीं है

असग़र निज़ामीअसग़र निज़ामी

1 min read · 12.4K reads

हरगिज़ बुतों के दिल में ख़ौफ़-ए-ख़ुदा नहीं है

ये संग-दिल हैं इन में बू-ए-वफ़ा नहीं है

मल मल के ख़ूब धो लो आख़िर तो होगा ज़ाहिर

है ख़ून आशिक़ों का रंग-ए-हिना नहीं है

ये देखती न उन को क्यों उन के साथ जाता

तक़्सीर आँख की है दिल की ख़ता नहीं है

बाग़-ए-जहाँ में हम ने हर एक गुल को सूँघा

ये फूल काग़ज़ी हैं ख़ुशबू ज़रा नहीं है

'असग़र' की कुछ न पूछो मय-ख़ाना में पड़ा है

इस बंदा-ए-ख़ुदा को ख़ौफ़-ए-ख़ुदा नहीं है

असग़र निज़ामी
About the poet

असग़र निज़ामी

उपनाम : 'असग़र' मूल नाम : आग़ा सैयद असग़र अली

View profile & all 12 Poems / Stories

More from असग़र निज़ामी

  1. उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

    उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ताग़ुरूब होने लगेगा आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

    12.4K reads
  2. कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैं

    कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैंसब मुझे कहते हैं हिन्दू वो मुसलमाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैं

    तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैंख़ुदा को ख़ुदा की क़सम देखते हैं

    12.4K reads
  4. न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वोज़माने भर में ढूँड आया ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    12.4K reads
  5. गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौन

    गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौनहर है गंगा जल में तो ज़मज़म के पैमाने में कौन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like