बुत के पर्दे में ख़ुदा था मुझे मालूम न था

असग़र निज़ामीअसग़र निज़ामी

1 min read · 12.4K reads

बुत के पर्दे में ख़ुदा था मुझे मालूम न था

ला'ल पत्थर में छुपा था मुझे मालूम न था

ढूँढता मैं रहा तस्बीह के दानों में उसे

ज़र्रे ज़र्रे में ख़ुदा था मुझे मालूम न था

दिल ने जा जा के किए लाखों तवाफ़-ए-काबा

और वो दिल में छुपा था मुझे मालूम न था

इस्म-ए-अहमद में अहद आप छुपा बैठा था

मीम का पर्दा पड़ा था मुझे मालूम न था

ले के दिल ग़ैर का वो दिल में मिरे आ बैठा

घर में इक चोर छुपा था मुझे मालूम न था

होश आते ही ये मूसा की ज़बाँ से निकला

तूर पे नूर-ए-ख़ुदा था मुझे मालूम न था

किस ने चौंका दिया क्यों होश में आया 'असग़र'

बे-ख़ुदी में ही मज़ा था मुझे मालूम न था

असग़र निज़ामी
About the poet

असग़र निज़ामी

उपनाम : 'असग़र' मूल नाम : आग़ा सैयद असग़र अली

View profile & all 12 Poems / Stories

More from असग़र निज़ामी

  1. उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

    उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ताग़ुरूब होने लगेगा आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

    12.4K reads
  2. कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैं

    कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैंसब मुझे कहते हैं हिन्दू वो मुसलमाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैं

    तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैंख़ुदा को ख़ुदा की क़सम देखते हैं

    12.4K reads
  4. न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वोज़माने भर में ढूँड आया ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    12.4K reads
  5. गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौन

    गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौनहर है गंगा जल में तो ज़मज़म के पैमाने में कौन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like