यह मेरी तौबा नतीजा है बुखले-साक़ी का

Arzoo LakhnaviArzoo Lakhnavi16 Feb 1873 – 17 Apr 1951

1 min read · 12.5K reads

यह मेरी तौबा नतीजा है बुखले-साक़ी का।
ज़रा-सी पी के कोई मुँह ख़राब क्या करता?

यही थी ज़ीस्त की लज़्ज़त यही थी इश्क़ की शान।
शिकायते-तपिशो-इज़्तराब क्या करता॥

मुझे मिटा तो दिया क़ब्ल अहदेपीरी के।
सलूक और दो रोज़ा शबाब क्या करता॥

यह बहरेइश्क का तूफ़ान और ज़रा-सा दिल।
जहाज़ उलट गये लाखों हुबाब क्या करता॥

पड़े न होते जो ग़फ़लत के ‘आरज़ू’! परदे।
खु़दा ही जाने यह जोशेशबाब क्या करता॥

Arzoo Lakhnavi
About the poet

Arzoo Lakhnavi

Arzoo Lakhnavi (born Syed Anwar Hussain; 16 February 1873 – 17 Apr 1951), also known by the honorary title Allamah Arzoo Lakhnavi, was an Urdu poet and lyricist. He wrote almost in every genre of Urdu poetry such as marsiya, qasida, mathnawi, rubaʿi, naʽat, c…

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Arzoo Lakhnavi

  1. हमारा ज़िक्र जो ज़ालिम को अंजुमन में नही

    हमारा ज़िक्र जो ज़ालिम को अंजुमन में नही।जभी तो दर्द का पहलू किसी सुख़न में नहीं॥

    12.5K reads
  2. आके क़ासिद ने कहा जो, वही अकसर निकला

    आके क़ासिद ने कहा जो, वही अकसर निकला।नामाबर समझे थे हम, वह तो पयम्बर निकला॥

    12.7K reads
  3. नादाँ की दोस्ती में जी का ज़रर न जाना

    नादाँ की दोस्ती में जी का ज़रर न जाना।इक काम कर तो बैठे, और हाय कर न जाना॥

    12.7K reads
  4. दिल का जिस शख़्स के पता पाया

    दिल का जिस शख़्स के पता पायादिल का जिस शख़्स के पता पाया।

    12.5K reads
  5. हिम्मते-कोताह से दिल तंगेज़िन्दाँ बन गया

    हिम्मते-कोताह से दिल तंगेज़िन्दाँ बन गयाहिम्मते-कोताह से दिल तंगेज़िन्दाँ बन गया।

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like