मायाजाल इन्द्रजाल और हम - अरुणाभ सौरभ

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

5 min read · 12.4K reads

बेहोशी के पहले की
धुँधली स्मृतियों से
बेहोशी टूट जाती है
निहारता हूँ निश्छल आकाश
कि उसके नीलेपन को क़ैद कर लिया है
बाज़ार ने
कडकड़ाता दर्द उभरता है
पैरों की एड़ियों से शुरू होकर
पूरी देह मे --
अगिनबान-सा
आँखों के सामने
नर्तन करते --
तमाम टोने-टोटके संग --
-- यमराज प्रति क्षण प्रतिफल
मर्त्यलोक के सबसे बड़े श्मशान में
कुबेर का कुरूप शिष्य
सौन्दर्य का घोषित साधक बन
कुबेर के साथ नर्तन करते हैं......
हम सबको यमराज लाठी भांज कर
लहूलुहान कर देते हैं
कुबेर जेब का धन चूस कर
खोखला करते हैं
झूठ–मूठ सार्वजनिक इश्तेहार है -–
जेबकतरों से सावधान
और ‘हम’ -- उपभोक्ता
लुट-पिट कर घर वापस आ कर यम-कुबेर के मायाजाल मे
फँसते चले जाते हैं
विराट इन्द्रजाल मे
बेहोशी मे रोज़ाना खोजता हूँ कुछ और
पर दिखता है अँधेर नगरी
चौपट राजा भी
पर भूल से भी मिलता नही
 टके सेर भाजी, टके सेर खाजा ......
अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like