दुनिया एक खेत है
और उस खेत में पड़े किसान पेड़ हैं
वे जो ब्रा में हाथ डाले चलाते हैं शासन
वहाँ जलते हैं किसान के सुंदर कलेजे
हत्या हो रही है
हर दिन हत्या एक उत्सव-सा
लेकिन कंधे पर रखे कुदाल से हत्या नहीं हो रही
बल्कि दो जाँघों के बीच बैठे
क़ैंची से काटी जा रही हैं नसें
जैसे धान के गाम कुतरे जा रहे हैं
किसान कठघरे में है
इसलिए वे छींट नहीं पा रहे हैं बीज
दरअसल, प्रतिदिन पाँच सितारा में छिड़के जा रहे हैं बीज
और वहाँ छहल रही हैं मछलियाँ
मैं उस एकांत संसद को भंग कर रहा हूँ
जहाँ ऐसे में होती है आत्महत्या
तो पृथ्वी का एक सेकंड निकल जाता है
दीवाल पर बैठी चिड़िया रो रही है
तार पर बैठी चिड़िया हँस रही है
यह इतिहास में दर्ज नहीं है
या भारत के आंदोलन की पृष्ठभूमि में
लेकिन हर दिन लिखा रहा है—'आत्महत्या'








