चाँद की चोरी

अरुण शीतांशअरुण शीतांश2 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

किसी ने सत्य की

चोरी की

चोरी की झूठ की

प्यार की

शायद सबने मिलकर चोरी की

देश की

प्रेमिका ने प्रेम की

माली ने फूल की

शहर ने देहात की

यार ने यारी की

मैंने तो चोरी की

चाँद की

अरुण शीतांश
About the poet

अरुण शीतांश

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like