एक ऐसी दुनिया की तलाश में

अरुण शीतांशअरुण शीतांश2 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

घर के कोने में

एक पाँव पर खड़ा हूँ

तुम्हारी प्रार्थना के लिए

ध्यान के लिए

चैन की नींद के लिए

तुम रह सको

तनावमुक्त

पृथ्वी की पीड़ा लिए

सुनसान गली की

वेदना में

चल सकें हम साथ-साथ

एक ऐसी दुनिया की तलाश में

जहाँ भरपूर हो

जीवन का संघर्ष

और भरपूर हो

प्यार...!

अरुण शीतांश
About the poet

अरुण शीतांश

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like