पराजित नायक की दिनचर्या और उसकी सीख - अरुण देव

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

10 min read · 12.4K reads

मिलने से बचता हूँ
सामने पड़ने पर कतराकर निकल जाता हूँ

मन नहीं करता किसी से बात करने का
किसी की बातें सुनने का

लड़ने-झगड़ने का तो बिलकुल ही नहीं
हाँ भाई, आप ही ठीक हैं
अब यहाँ से विदा लें
या मैं ही चला जाता हूँ

बच्चे अच्छे लगते हैं
एकान्त अच्छा लगता है

चिड़िया ने घास-फूस-तिनको से
अपना घोंसला तैयार किया है
उनसे उमगते शिशुओं की चिन्ता रहती है
कहीं गिर न जाएँ

पूरा चन्द्रमा
काली रातों में चमकते तारे
जल से उठते सूरज की बिखरी लालिमा अच्छी है

जो भी मिल जाए खा लेता हूँ
पहन लेता हूँ
चुप रहता हूँ

पौधों को पानी देता हूँ
फूलों पर पड़ी धूल साफ करता हूँ

किताबों के पन्ने पलटता हूँ
कोई अच्छी चीज मिलती है डूब कर पढ़ता हूँ
जबरन नहीं पढ़ा जाता

हूँ, हाँ, करता हूँ
वहाँ से उठकर चल देता हूँ

काली चाय पीता हूँ
चीनी कम करता जा रहा हूँ

सुबह टहलता हूँ
ख़ुद के साथ टहलता हूँ
नहर में पानी के साथ-साथ

एक रोज़ पेड़ के नीचे एक कच्चा आम मुझे मिला
मैं तो भूल ही गया था कि हर चीज़ ख़रीदी-बेची नहीं जाती
धरती का नागरिक होने के नाते
आप के लिए बहुत कुछ है
बशर्तें आप उनका व्यापार न करें

अख़बार एकाध मिनट में पढ़ लेता हूँ
चैनलों को बदलता रहता हूँ
अतियों को सुनता हूँ
यह नशा आख़िर कब उतरेगा ?

कभी-कभी रात में नीद उचट जाती है
उठकर कोई बिसरी हुई भूल याद करता हूँ
उससे जुड़ी हुई बातें याद आती हैं

कहीं बाज़ार में ज़िन्दा शव घसीटा जा रहा है
पीछे-पीछे पत्थर फेंकता हुजूम है एक

कभी सपने में वह गली दिख जाती हैं जहाँ से गुज़रते हुए
किसी की धूप तन पर पड़ती थी
कोई पुराना गीत मन में बजता है
गूगल में उसे तलाशता हूँ

पर वहाँ उसे सुनना अच्छा नहीं लगता

बच्चे जब कोई अच्छा प्रश्न पूछते हैं, ख़ुश होता हूँ
प्रश्न अभी बचे हैं
और पूछे जा रहें हैं

उनसे कहता हूँ संशय रखो
दूसरे पक्ष की ओर से भी सोचो

उनसे बचो
जिन्होंने रख दिया है ख़ुद को गिरवी
किसी विचार या व्यक्ति के हाथों में ।
अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like