लाल मिट्टी का लाल सलाम - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

1.
कभी
नंगे पैरों में
लगा कर देखो
लाल मिट्टी
जान पाओगे
तुम
बूट भरे पैरों के नीचे
रौंदी जा रही
इस मिट्टी का
लाल रुदन

2.
कभी
नंगे पाँव
पार करके देखो
हमारी कटोरी नदी
इसके कल-कल स्वर में
सुनाई देगी
तुम्हे
मिट्टी की
लाल सिसकियाँ

3.
कभी
बिना हथियार के
बात करके देखो
हरे पत्तों से
और
पत्तों के पीछे छुपी
कोयलों से
सुन पाओगे
तुम
इस मिट्टी का
सबके लिए
लाल सलाम
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखाकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखातुम्हारे बा'द किसी की तरफ़ नहीं देखा— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीअफ़वाहहर बस्ती में अफ़वाहों के तालाब के लिए छोटे बड़े गड्ढे होते हैं।पहले बादलों के फाहे की तरह ऊपर से गुजरती है अफ़वाह,— फ़रीद ख़ाँसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँ