शेष उसकी मर्ज़ी ठहरी

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

जब वह बात करती है

बेतकल्लुफ़ होकर

भट्ठे में पक रहे ईंटों की

ख़ुशबू आती है उससे,

उसके शब्द

मिट्टी, आग, पुआल से

होकर आते हैं

जब वह अलर्ट होती है

और बात करती है

काग़ज़ के फूल-सी

रंगत होती है उसके शब्दों में

उसका कहा ख़ूबसूरत और क्रिस्पी होता

मैं तलबगार

सोंधी और वनैली ख़ुशबू का

उसे अलर्ट नहीं

बल्कि इसके पलट

बेतकल्लुफ़ ही देखना चाहता हूँ

शेष उसकी मर्ज़ी ठहरी।

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like