स्टेटस अपडेट - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

क़हक़हे लगाती हैं

उँगलियों की पोरें

और कभी मातम करने लगती हैं

बाँटती रहती हैं

लफ़्ज़ों के फीके मीठे

कड़वे और तुर्श ज़ाइक़े

हर नई सुब्ह

यादों की पिटारी से

निकाल लाती हैं कोई जादूई कबूतर

मिली-जुली आवाज़ें टकराती रहती हैं

आँखों के पर्दे से

और पोरें आगे चल पड़ती हैं

चे-मी-गोईयाँ और सरगोशियाँ

कोने खुदरों में छुपाए

संदूक़चों से निकल कर

रेंगने लगती हैं दीवारों पर

ठिठुक जाती हैं पोरें

और कभी ज़ेर-ए-लब मुस्कुराने लगती हैं

ये सोचे बग़ैर कि

व्हाट्स ऑन योर माइन्ड

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like