गुफ़्तुगू नज़्म नहीं होती है - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

गुफ़्तुगू के हाथ नहीं होते

मगर टटोलती रहती है दर-ओ-दीवार

फाड़ देती है छत

शक़ कर देती है सूरज का सीना

उंडेल देती है हिद्दत-अंगेज़ लावा

ख़ाकिस्तर हो जाता है हवा का जिस्म

गुफ़्तुगू पहलू बदलती है

और ज़मीन आसमान की जगह ले लेती है

राज हँस दास्तानों में सर छुपा लेते हैं

ऊंटनियाँ दूध देना बंद कर देती हैं

और थूथनियाँ आसमान की तरफ़ उठाए सहरा को बद-दुआएँ देने लगती हैं

हैजानी नींद पलकें उखेड़ने लगती है

और कच्ची नज़्में सर उठाने लगती हैं

गुफ़्तुगू के पाँव नहीं होते

लुढ़कती फिरती है

मारी जाती है साँसों की भगदड़ में

कफ़ना दी जाती है

लोगों के लिबास खींच कर

काफ़ूर की तेज़ बू

लिपट जाती हैं सीने के पिंजर से

और नज़्म अधूरी रह जाती है

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी