मूर्धन्य हो तुम - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads

सत्यनिष्ठ हो धर्मनिष्ठ हो प्रिय अनन्य हो तुम
शब्द-अर्थ, कविता सब तुम ही मूर्धन्य हो तुम

तुम्हीं दीप हो, तुम्हीं धूप हो,
और तुम्हीं चंदन हो
तुम्हीं ज्ञान हो , तुम्हीं ध्यान हो
तुम्हीं भक्ति-वंदन हो
क्षण-क्षण पाऊँ तुम्हें स्वयं में, नहीं अन्य हो तुम
शब्द-अर्थ, कविता सब तुम ही मूर्धन्य हो तुम

सत्य-मार्ग पर चले निरन्तर
प्रीति, शक्ति बन जाये
और प्रीति की पराकाष्ठा ही
सदा भक्ति बन जाये
तुम जीवन का शंखनाद हो, पाञ्चजन्य हो तुम
शब्द-अर्थ, कविता सब तुम ही मूर्धन्य हो तुम

करूँ तुम्हारा अर्चन कैसे
बुद्धि-विवेक न शिक्षा
अब तो मेरे नैन, तुम्हारी
पल-पल करें प्रतीक्षा
मैं धरती तुम नभ हो सचमुच, धन्य-धन्य हो तुम
शब्द-अर्थ, कविता सब तुम ही मूर्धन्य हो तुम
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like