तितलियाँ हैं यादें - अर्चना भैंसारे

अर्चना भैंसारेअर्चना भैंसारे25 Sept 1983

3 min read · 12.4K reads

फूल-सी खिल जाती देह
तो फुदकने लगती यादें
बिछ जाता चेहरे पर बसन्त
भर जाती मोहक गंध
छलक उठता राग-रंग पोर-पोर से
तितलियाँ ही तो होती हैं यादें
प्रकृति के हज़ारों रूप
अपने पंखों में समेट कर
घूमती मन के ओर-छोर
हथेली पर उतरती धूप-सी भर जाती
स्‍मृति की देह में

संचित करती जीवन का आनंद अपने भीतर
सुखद पलों का वंशानुकरण करतीं
दौडती फूल-फूल
यादें फुदकती हैं, महकती हैं, घूमती हैं, दौड़ती हैं
तितलियां हैं यादें
अर्चना भैंसारे
About the poet

अर्चना भैंसारे

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like