कुछ बूढ़ी उदास औरतें - अर्चना भैंसारे

अर्चना भैंसारेअर्चना भैंसारे25 Sept 1983

4 min read · 12.4K reads

मेरी मुश्किल को ना समझे पूछे-देर से आई क्यों?
खींच लगा ले सीने से फिर बोले वो-शरमाई क्यों?

मेरे चेहरे पर बालों की लट जब-जब भी लहराये,
हँसकर ज़ुल्फ हटा वो बोले-चाँद पे बदली छाई क्यों?

यों तो मैं कितना कुछ कहती पर अक्सर वो यों छेड़े-
मेरे होंठों पर उँगली रख पूछे-चुप्पी छाई क्यों?

वो मासूम दिखे पर मुझसे पूछे वो कैसी बातें-
भोर पहर जब हम जागें तो देख हँसे भौजाई क्यों?

मेरे कपडे या जेवर की फरमाइश पर कहता है-
प्यार की दुनिया में आई है अब इतनी महंगाई क्यों?

ऐसी-वैसी बात न की जब मैंने अब तक कोई भी,
वो पूछे-फिर मैंने ली है यों मादक अँगड़ाई क्यों?

इश्क का दरिया गहरा होता इसका था अंदाज मुझे,
पर मैं जितना डूबूँ उतनी ही बढती गहराई क्यों?

उसके आने से क्यों रौशन हो जाती काली रातें,
कानों में फिर बजने लगती है मीठी शहनाई क्यों?
अर्चना भैंसारे
About the poet

अर्चना भैंसारे

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय