घटने लगी है कहानी - अर्चना भैंसारे

अर्चना भैंसारेअर्चना भैंसारे25 Sept 1983

2 min read · 12.4K reads

माँ सुनाती है कहानी
जो सुन रखी थी उनने
अपनी माँ से
और उनकी माँ ने
अपनी माँ से

सोचती हूँ
मैं भी सुनाऊंगी कहानी
अपने बच्चों को
इस तरह
चलती रहेगी कहानी पीढ़ी-दर-पीढ़ी

पर देखती हूँ कि
घटने लगी है तुलसी-चौबारे की तरह कहानी

और उठने लगे हैं
आंगन से
कहानियाँ सुनते-सुनाते लोग।
अर्चना भैंसारे
About the poet

अर्चना भैंसारे

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like