गहरी जड़ें लिए - अर्चना भैंसारे

अर्चना भैंसारेअर्चना भैंसारे25 Sept 1983

2 min read · 12.4K reads

तुम आँगन के बरगद हो पिता
जो धँसे रहे गहरी जड़ें लिए

जिसकी बलिष्‍ठ भुजाएँ
उठा सकीं मेरे झूलों का बोझ
और जिन्होंने थामे रखी
मज़बूती से आँगन की मिट्टी
ताकि एक भी कण रिश्‍तों का
विषमता की बाढ़ में न बह पाए

उसकी आँखें निगरानी करे
ताकि ना आने पाए मेरे घर सर्द हवा
और बचा रहे मेरा खपरैल छाया घर
किसी धूप-छाँव से ।
अर्चना भैंसारे
About the poet

अर्चना भैंसारे

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like