यह मेरी तौबानतीजा है बुख़लेसाक़ी का - आरज़ू लखनवी

आरज़ू लखनवीआरज़ू लखनवी

3 min read · 12.4K reads

यह मेरी तौबा नतीजा है बुखले-साक़ी का।
ज़रा-सी पी के कोई मुँह ख़राब क्या करता?

यही थी ज़ीस्त की लज़्ज़त यही थी इश्क़ की शान।
शिकायते-तपिशो-इज़्तराब क्या करता॥

मुझे मिटा तो दिया क़ब्ल अहदेपीरी के।
सलूक और दो रोज़ा शबाब क्या करता॥

यह बहरेइश्क का तूफ़ान और ज़रा-सा दिल।
जहाज़ उलट गये लाखों हुबाब क्या करता॥

पड़े न होते जो ग़फ़लत के ‘आरज़ू’! परदे।
खु़दा ही जाने यह जोशेशबाब क्या करता॥
आरज़ू लखनवी
About the poet

आरज़ू लखनवी

View profile & all 41 Poems / Stories

More from आरज़ू लखनवी

  1. हमारा ज़िक्र जो ज़ालिम की अंजुमन में नहीं - आरज़ू लखनवी

    हमारा ज़िक्र जो ज़ालिम को अंजुमन में नही।जभी तो दर्द का पहलू किसी सुख़न में नहीं॥

    12.4K reads
  2. आके क़ासिद ने कहा जो, वही अक्सर निकला - आरज़ू लखनवी

    आके क़ासिद ने कहा जो, वही अकसर निकला।नामाबर समझे थे हम, वह तो पयम्बर निकला॥

    12.4K reads
  3. नादाँ की दोस्ती में जी का ज़रर न जाना - आरज़ू लखनवी

    नादाँ की दोस्ती में जी का ज़रर न जाना।इक काम कर तो बैठे, और हाय कर न जाना॥

    12.4K reads
  4. दिल का जिस शख़्स के पता पाया - आरज़ू लखनवी

    दिल का जिस शख़्स के पता पाया।उसको आफ़त में मुब्तला पाया॥

    12.4K reads
  5. हिम्मते-कोताह से दिल तंगेज़िन्दाँ बन गया - आरज़ू लखनवी

    हिम्मते-कोताह से दिल तंगेज़िन्दाँ बन गया।वर्ना था घर से सिवा इस घर का हर गोशा वसीअ़॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like