शहर - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

शहर की तमाम
अच्छाई-बुराई को दरकिनार कर
मैंने कर लिया है
शहर को आत्मसात
एकाएक शहर ने मुझे
नकार दिया है
खफा होकर दे डाली है
मुझे चुनौती
जिसे मैंने भी
सहर्ष स्वीकार ली है
अंजाम की परवाह किये बिना
अब एक तरफ मैं हूँ
दूसरी तरफ शहर है
और हादसे का इंतजार है।
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like