राजकुमार...
भद्र पुरुष होते हैं.
वे प्रायः
शांत और चुप रहते हैं.
अपनी प्रजा की खुशहाली का
पूरा ध्यान रखते हैं.
किसी को सताते नहीं.
माँ से सुना है-
वे जो बोलते हैं
वह फरमान होता है.
दर्ज हो जाता है इतिहास में.
अपने राज्य को
बाहरी आक्रमण से बचाने के लिए
वे जब करते हैं
युद्ध का शंखनाद
करते हैं आव्हान
एक तरह से
फरमान ही होता है.
या अपने राज्य की भलाई के लिए
लगान चुकाने की करते हैं अपील
एक तरह से फरमान ही होती है.
राजकुमार जो बोलते हैं
वह फरमान होता है.
भद्र पुरुष होते हैं.
वे प्रायः
शांत और चुप रहते हैं.
अपनी प्रजा की खुशहाली का
पूरा ध्यान रखते हैं.
किसी को सताते नहीं.
माँ से सुना है-
वे जो बोलते हैं
वह फरमान होता है.
दर्ज हो जाता है इतिहास में.
अपने राज्य को
बाहरी आक्रमण से बचाने के लिए
वे जब करते हैं
युद्ध का शंखनाद
करते हैं आव्हान
एक तरह से
फरमान ही होता है.
या अपने राज्य की भलाई के लिए
लगान चुकाने की करते हैं अपील
एक तरह से फरमान ही होती है.
राजकुमार जो बोलते हैं
वह फरमान होता है.








