भूख के खिलाफ - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

गरीबी
बचपन से ही
करती है युद्ध का अभ्यास
बिना अस्त्र-शस्त्र के
सीखती है
युद्ध की कला-बाजियाँ
युद्ध की बारीकियां
युद्ध के दांव-पेंच
युद्ध की कूटनीति
भूख के खिलाफ
गरीबी इतनी आसानी से
हारती नहीं है।
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like