पहली नहीं थी वह - आरसी चौहान

आरसी चौहानआरसी चौहान

3 min read · 12.4K reads

उसे नहीं मालूम था
सपनों और हक़ीक़त की दुनिया में फ़र्क

जब उसे फूलों की सेज से
उतारा गया था बेरहमी से
घसीटते हुए
वह समझती
उस यातना का नया रूप
कि मुँह खुल चुका था छाते-सा
और उसकी साँसें टँग चुकी थी
खूँटी पर

यातना के तहत
जिसके सारे दस्तावेज़
जल चुके थे
और वह राख में
खोज रही थी
अपनी बची हुई हड्डियाँ

उस हवेली में बेख़बर
यातना की शिकार
पहली नहीं थी वह।
आरसी चौहान
About the poet

आरसी चौहान

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like