लोगों की नज़र में - आरसी चौहान

आरसी चौहानआरसी चौहान

2 min read · 12.4K reads

लोगों की नज़र में
तुमने मुझे पेड़ कहा
पेड़ बना
टहनी कहा
टहनी बना
पत्तियाँ कहा
पत्तियाँ बना
फूल कहा
फूल बना

तुमने कहा
काँटा बनने के लिए
काँटा भी बना
जबसे लोगों की नज़र में
बना हूँ काँटा
नहीं बन पा रहा हूँ अब
लोगों की नज़र में
फूल पत्ती टहनी और पेड़।
आरसी चौहान
About the poet

आरसी चौहान

View profile & all 22 Poems / Stories