रैदास की कठौत - आरसी चौहान

आरसी चौहानआरसी चौहान

2 min read · 12.4K reads

रख चुके हो क़दम
सहस्त्राब्दि के दहलीज़ पर
टेकुरी और धागा लेकर
उलझे रहे
मकड़जाल के धागे में
और बुनते रहे
अपनी सांँसों की मलीन चादर
इस आशा के साथ
कि आएगी गंगा
इस कठौत में

नहीं बन सकते रैदास
पर बन सकते हो हिटलर
और तुम्हारे टेकुरी की चिनगारी
जला सकती है
उनकी जड़
जिसने रौंदा कितने बेबस और
मजलूमों को।
आरसी चौहान
About the poet

आरसी चौहान

View profile & all 22 Poems / Stories