सब्ज़ियाँ लाने जा रहा हूँ

अरमान आनंदअरमान आनंद

1 min read · 12.4K reads

मम्मी सब्ज़ियाँ लाने जा रहा हूँ

रहने दो

कढ़ी बना लेंगे

सुबह के लिए तो फिर जाना ही होगा

हाँ

सुबह कुछ और...

मम्मी ये अब जाने वाला नहीं है

सब्ज़ियाँ कब तक नहीं खाएँगे

अच्छा

मास्क ले लो

और भीड़ में मत जाना

किसी से छूना मत

हाँ मम्मी

पानी गर्म करके रखना

मैं सब्ज़ियाँ लेकर आता हूँ

अरमान आनंद
About the poet

अरमान आनंद

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like