कोरोना टच

अरमान आनंदअरमान आनंद

1 min read · 12.4K reads

पास से एक आदमी छूकर चला गया

सिहर गया पूरा शरीर

बीते एक महीने की तमाम ख़बरें आँखों के आगे नाच गईं

और वे सारे वीडियो

जिसमें हॉस्पिटल की नालियों के पास

पैर पटकता हुआ आदमी

अपनी हिस्से की हवा ढूँढ़ता हुआ दम तोड़ रहा है

मैं उस छू जाने वाले आदमी को

शून्य आँखों से जाता हुआ देख रहा हूँ

अरमान आनंद
About the poet

अरमान आनंद

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like