मन-रंग–1 - अपर्णा अनेकवर्णा

अपर्णा अनेकवर्णाअपर्णा अनेकवर्णा9 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

मेरे मन का रंग है
गाढ़ा ठुडुक लाल..

वो प्रेम भी
उसी रंग में करता है..
और घृणा भी...
हिंसक होने की हद तक..

दुखता है तो
इतना गाढ़ा हो उठता है
कि जामनी हो जाता है...
कत्थई का अन्त..
बैगनी की शुरूआत..

बस कभी-कभी..
माँ.. शिशु.. प्रकृति.. इष्ट..
के आस-पास..
सफ़ेद होने लगता है ...

हो नहीं पाता..
मद्धिम गुलाबी के..
अलग-अलग वर्ण लिए
रह जाता है..

उस सफ़ेद का
बहुत इन्तज़ार है
अपर्णा अनेकवर्णा
About the poet

अपर्णा अनेकवर्णा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like