अधूरापन - अपर्णा अनेकवर्णा

अपर्णा अनेकवर्णाअपर्णा अनेकवर्णा9 Sept 1971

5 min read · 12.4K reads

अब मेरे पास जो आई हो तो क्या आई हो.. — मजाज़

अपना सिर तुम्हारे पीठ से टिकाए
जब रूह सुकूनो से भर रही होती हूँ ...
तुम हँसना नहीं तब..
न ही मुझे खींचना आगे..

अब जान गई हूँ..
वहाँ मेरी लिए कोई जगह नहीं..
ढेरों किस्से हैं वहाँ.. पुरानी यादें..
कुछ ज़ख़्म.. धीरे-धीरे सूखते हुए

दिल सीने में है मगर
पीठ को भी है धड़काता हुआ
वो नर्म-नर्म सी धड़कनें
पहुँच ही जाती है मुझ तक.. मुझमें..

हाथ पीछे ले जा कर अपना
थाम लेते हो मेरा हाथ..
खींच कर धर लेते हो
जब अपने सीने पे..

सर को पीछे झुका कर तनिक-सा
मेरे सर पे टेक देते हो तुम..
एक कायनात मुकम्मल हो उठती है
बाँट लेते हैं हम सातों जन्म..

यह अधूरा-सा आगोश ही..
मुझे पूरा किए देता है..
रूंधें से तुम.. ये भी तो कह देते हो..
अब मेरे पास जो आई हो तो क्या आई हो..
अपर्णा अनेकवर्णा
About the poet

अपर्णा अनेकवर्णा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like