नदी चुपचाप बहती है - अपर्णा अनेकवर्णा

अपर्णा अनेकवर्णाअपर्णा अनेकवर्णा9 Sept 1971

5 min read · 12.4K reads

नीली नदी एक बहती है
चुपचाप..
सरस्वती है वो.. दिखती नहीं..
बस दुखती रहती है..

सब यूँ याद करते हैं जैसे बीत गई हो...
नहीं ख़बर.. न परवाह किसी को भी कि..
धकियाई गई है सिमट जाने को
अब हर ओर से ख़ुद को बटोर..
अकेली ही बहती रहती है..

नित नए.. रंग बदलते जहाँ में..
अपना पुरातन मन लिए एक गठरी में..
बदहवास भागी थी..
कहीं जगह मिले...

हर उस हाथ को चूम लिया
जिसने अपना हाथ भिगोया..
फिर ठगी देखती रही..
राही उठ चल दिया था..

पानी पी कर उठे मुसाफ़िर..
कब रुके हैं नदियों के पास?
उन्हें सफर की चिन्ता और मंज़िलों की तलाश है
नदियाँ बस प्यास बुझाती हैं
यात्रा की क्लान्ति सोख कर
पुनर्नवा कर देती हैं...

और जाने वाले को..
स्नेह से ताकती रहती हैं
जानती हैं.. वो लौटेंगे..
फिर से चले जाने के लिए..

पर सरस्वती सूख गई..
पृथु-पुत्रों का रूखपन सहन नहीं कर सकी
माँ की कोख में लौट गई..
अब विगत से बहुत दूर..
चुपचाप बहती रहती है...

दिखती नहीं.. सिर्फ़ दुखती रहती है..
अपर्णा अनेकवर्णा
About the poet

अपर्णा अनेकवर्णा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी