लगभग मनुष्यों की पशुता

अनुराग अनंतअनुराग अनंत9 Jul 1989

1 min read · 12.4K reads

अधिकतर कवि लगभग कवि थे

अधिकतर कविता लगभग कविता

अधिकतर मनुष्य लगभग मनुष्य भी नहीं हो सके

पशुओं के साथ ऐसा नहीं रहा

वे अपनी पशुता में भरपूर थे

इसीलिए उनमें बची रही ज़रूरी मनुष्यता

किसी शेर ने किसी हिरण का शिकार करने के लिए दोस्ती नहीं की

एक रोटी के लिए सौ बार पूँछ हिलाते रहे कुत्ते

पशुओं ने संभोग के लिए प्रेम का बहाना नहीं बनाया

कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया

किसी का अपमान नहीं किया

पशुओं के यहाँ विश्वास सुरक्षित रहा

और मनुष्यों के यहाँ क्षतिग्रस्त

पशु लगभग मनुष्यों से ज़्यादा मनुष्य रहे

मनुष्य न पशु हो सका न मनुष्य

लगभग लगभग वह सब कुछ था

सिवाय मनुष्य होने के।

अनुराग अनंत
About the poet

अनुराग अनंत

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी जुड़ाव। मूल नाम : अनुराग अनंत जन्म : 09/07/1989 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like