वर्जित इच्छाओं की सड़क

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

वर्जित इच्छाओं की सड़क पर

कभी चलकर ज़रूर देखना

पाँव में कितने काँटे चुभे

ज़रूर देखना

देखना की कितने गहरे

धँसी है कील वर्जनाओं की

वहाँ भी चलकर देखना

जहाँ रात की रानी ने कहा होगा

अब सो जाओ मीत मेरे

जब कह सको तो कहना

अपना प्रेम, अपना हक़

चल सको तो चलना

काँटों पर भी।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like