मुस्कुराहटें
महज़ होंठ
फैलने-सिकुड़ने का
ज़रिया नहीं है
बल्कि मन के फैलने-सिकुड़ने का भी
ज़रिया है
धरती पर जिस रोज़
सबसे पहले
मुस्कुराया होगा कोई उस दिन
ज़रूर खिले होंगे सतरंगी फूल
ज़रूर नदी
अपने पूरे वेग से चली होगी
पत्थरों पर
बादल टूटकर बरसे होंगे।
मुस्कुराहटें
महज़ होंठ
फैलने-सिकुड़ने का
ज़रिया नहीं है
बल्कि मन के फैलने-सिकुड़ने का भी
ज़रिया है
धरती पर जिस रोज़
सबसे पहले
मुस्कुराया होगा कोई उस दिन
ज़रूर खिले होंगे सतरंगी फूल
ज़रूर नदी
अपने पूरे वेग से चली होगी
पत्थरों पर
बादल टूटकर बरसे होंगे।

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।
View profile & all 20 Poems / Storiesवह मुग़लसराय से मुँह अँधेरे आने वाली ट्रेन के आने से पहलेसाबुन की बट्टी फटाफट घिसती है
जब भी मिलूँमैं तुमसे वैसे ही
क्रौंच की पीड़ा परलिखी कविता
बहुत पहले माँ नेकहा था कि
धरती अपनी पीठ परलिख रही थी