कविता जन्म नहीं लेती
एकांत में
वह भयानक कोलाहल में भी
जन्म लेती है
असहनीय प्रसव-पीड़ा झेलकर
जन्म देती है मौन संवाद को
कविताएँ जन्मती हैं
पुराने जंग लगे
दरवाज़ों पर भी
जर्जर दीवारों पर भी
ठिठकती हैं कुछ पल
वहाँ भी, जहाँ जाना वर्जित है
किसी का भी
कविता ठिठकती है
अँधेरी झोपड़ी के सामने
जहाँ का सन्नाटा मौन तोड़ता है
टूटी-पिचकी देगचियाँ
गढ़तीं है कुछ सौंदर्य
हमेशा फूल, बादल, प्रेम और रंगों को
ही नही ढूँढ़ती कविता
वह वहाँ भी
सौंदर्य ढूँढ़ती हैं
जो सदियों से उपेक्षित हैं।








