बातचीत

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

किताबों से बातचीत

यादों के फूल करते हैं

अक्षरों के कंधे पर सिर

रखकर बतियाते हैं

सदियों का दुःख

हल्का करते हैं

स्याही की नोक से निकलकर

रक्त सने हुए हाथों को

पकड़ा देते हैं

उजाले की स्याही

दुःख की छाया को

छोटी करती हैं

प्रेम-कविताएँ।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like