पटाक्षेप - अनुलता राज नायर

अनुलता राज नायरअनुलता राज नायर20 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

कैसा मधुर स्वर था,
जब तुमने हौले से
किया था वादा
मुझसे मिलने का
मानों बज उठें हों,विश्वास के कई जलतरंग एक साथ....
मानों झील में खिला कोई सफ़ेद झक कमल!
आकाश सिंदूरी हो चमक उठा द्विगुणित आभा से
नाच उठा इन्द्रधनुषी रंगों वाला मोर, परों को फैलाये..
मानों कोई किसान लहलहाती फसल के बीच गा रहा हो कोई गीत
कैसा सुवासित वातावरण था...
फिर सुबह से सांझ और अब रात होने आई...
कहाँ हो तुम???
देखो दृश्य परिवर्तन होने लगा मेरे जीवन के रंगमंच का...

जलतरंग टूट के बिखरे...अश्रुओं संग बहा संगीत
कमल ने पंखुडियाँ समेट लीं...
पंछी घरों को लौट गए,
आसमां में यकायक बादल घुमड़ आये
रात स्याह हो चली...
किसान की फसल पर मानों पाला पड़ गया!
ये घुटन सी क्यूँ है???
कितना बदल गया सब
तेरे होने और ना होने के दरमियाँ...

शायद पटाक्षेप हुआ किसी नाटक का!!
अनुलता राज नायर
About the poet

अनुलता राज नायर

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य