बुद्ध ! तुम्हारे भीतर क्या? - अंशुल आराध्यम

Dr. Anshul Aaradhamअंशुल आराध्यम15 Sept 1985

5 min read · 12.4K reads

बुद्ध ! तुम्हारे भीतर क्या? जो तुम ही बुद्ध हुए हो
मुझ में ऐसा क्या छूटा जो, मैं, बस, केवल मैं हूँ

या तो तुमने अपने भीतर ख़ुद को खोजा होगा
या दुनिया से परे आत्मा का अनुपम सुख भोगा
या फिर मन को और वचन को तुमने एक किया है
या फिर इतना समझा, जीवन, बस, भ्रम का पहिया है
 
बुद्ध ! बताओ उत्तर क्या? जो प्रतिपल शुद्ध हुए हो
मुझ में ऐसा क्या छूटा जो इतना बेकल मैं हूँ
 
तुम भी वहीं भोग सकते थे वैभव राजमहल का
रख सकते थे मान किसी की आँखों के काजल का
कर लेते उपयोग सम्पदा के अक्षुण दल-बल का
किन्तु रास्ता चुन बैठे तुम अन्तहीन जंगल का
 
बुद्ध ! बताओ नश्वर क्या? जो जगत-विरुद्ध हुए हो
मुझमे ऐसा क्या छूटा जो अब तक पागल मैं हूँ

आतम के गहरे सागर में गोताख़ोर हुए तुम
अथवा पर की पीर देखकर भाव विभोर हुए तुम
सत्य चिरन्तन के अन्तस में एक हिलोर हुए तुम
तभी सुगन्धित इतने ज़्यादा चारों ओर हुए तुम
 
बुद्ध ! तुम्हारा ज़ेवर क्या? जो तपकर शुद्ध हुए हो
मुझमे ऐसा क्या छूटा जो अब तक पीतल मैं हूँ
Dr. Anshul Aaradham
About the poet

Dr. Anshul Aaradham अंशुल आराध्यम

जन्म : 15 सितम्बर 1985 जन्म स्थान : ललितपुर, उत्तर प्रदेश, भारत Born: 15 September 1985 Place of Birth: Lalitpur, Uttar Pradesh, India

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Dr. Anshul Aaradham

  1. सच बताओ जी रहे हैं या ... - अंशुल आराध्यम

    हम दया के दीप दिल के द्वार पर धर भी न पाएपर मनुज होने का दावा कर रहे हैं

    12.4K reads
  2. उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले - अंशुल आराध्यम

    उग रहे हैं आत्मा में वन कटीलेअब कहीं महका हुआ चन्दन नहीं है

    12.4K reads
  3. तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है - अंशुल आराध्यम

    भाषाएँ चुप रहें, भावनाएँ बोलेंऐसा होना कितना सुन्दर होता है

    12.4K reads
  4. टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे? - अंशुल आराध्यम

    टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे ?परिचित लोग अपरिचित बातें,

    12.4K reads
  5. गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है - अंशुल आराध्यम

    गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत हैशस्त्रों के सम्मुख शास्त्रों का गौरव आहत है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like