कुछ उजड़ गया है स्मृतियों से
प्रेम से सभी संबंध हो गए हैं विच्छेद
क्यों अब कोई स्मृति द्वार नहीं लाँघ पाती
इसका जवाब मैं नहीं पाता हूँ
उजड़ गए हैं सभी रास्ते
जिनसे होकर आना-जाना लगा रहता था
मैं फिर भी ठीक बना हुआ हूँ
और यह ठीक रह जाना चुभता है
क्या पता वह ठीक हो कि न हो!








