औपचारिकताएँ

अंकुश कुमारअंकुश कुमार8 Jul 1994

1 min read · 12.4K reads

एक दिन गले मिलने वाले

हाथ मिलाते हैं

और एक दिन सिर्फ़ मुस्कुराते हैं

दूर से देखकर

एक दिन ऐसा भी होता है कि

वे एक-दूसरे को देखकर

सकपका जाते हैं

और एक दिन ऐसा भी आता है

जब वे एक-दूसरे को देखकर

भाग जाना चाहते हैं

औपचारिकताएँ ऐसे ही आती हैं जीवन में

अनौपचारिक लोगों को दूर करती हुईं

अंकुश कुमार
About the poet

अंकुश कुमार

नई पीढ़ी के कवि-गद्यकार। 'हिंदीनामा' के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : अंकुश कुमार जन्म : 08/07/1994 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के छोटे से गाँव परतापुर से संबंध रखने वाले अंकुश कुमार साहित्य के प्रचार-प्रसार में बेहद सक्रिय संस्था 'हिंद…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like