पिता की दहाड़ में,
माँ की सफ़ाई को
जिन बेटों ने डूबते देखा है
उनमें से कुछ अब इतना ऊँचा बोलते हैं
कि ख़ुद को सुन नहीं पाते,
लेकिन कुछ आज भी सुन सकते हैं
अपनी माँओं को,
वे सुनना सीख गए हैं
अपनी प्रेमिकाओं को।
…
ध्वनि तरंगों की गति
वायु से ज़्यादा तीव्र
द्रव में पाई गई है।








